Tuesday, October 20th, 2026

कांग्रेस सरकार गिरने के बाद पहली बार बैठक

भोपाल
प्रदेश कांगे्रेस के प्रशिक्षण विभाग को फिर से सक्रिय करने की कवायद तेज हो गई है। इसके चलते 4 जनवरी को इस विभाग की बैठक बुलाई गई है। तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव के समय इस विभाग ने कुछ जिलों में जाकर प्रशिक्षण दिया था। इसके बाद से इस विभाग की गतिविधियां सिमट गई थी। अब फिर से इस विभाग को सक्रिय किया जा रहा है। पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा के सामने इस विभाग की बैठक होगी।

बताया जाता है कि इस बैठक में नगरीय निकाय चुनाव से पहले पार्टी कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया जाए। इसकी पूरी रुपरेखा इस बैठक में बनाई जा सकती है। विभाग पहले मास्टर ट्रैनर तैयार करेगा, जो बाद में सभी जिलों में जाकर चुनिंदा कार्यकर्ताओं को ट्रैनिंग देंगे। हालांकि पिछले एक दशक से कांग्रेस में ट्रैनिंग को ज्यादा फायदा नहीं हो पा रहा है।

 

#कांग्रेस

Source : Agency

पाठको की राय